रजत पदक विजेता कार्तिक तीन साल के लिए प्रतिबंधित, डोपिंग के मामले में एक्शन


कार्तिक कुमार ने 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में 10,000 मीटर में रजत पदक जीता था।  कार्तिक का तीन साल का निलंबन 10 अप्रैल 2025 से लागू हुआ है, जब उन्हें अस्थायी निलंबन दिया गया था।

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लंबी दूरी के धावक कार्तिक कुमार को यूएस एंटी-डोपिंग एजेंसी (USADA) ने तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है।  उन्होंने इस प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है।  अमेरिका में प्रशिक्षण के दौरान लिए गए उनके दो आउट-ऑफ-कम्पटीशन नमूनों में प्रतिबंधित एनाबॉलिक एजेंट्स की मौजूदगी पाई गई थी।

USADA को सूचना मिलने के बाद इसी साल 27 फरवरी को कार्तिक का परीक्षण किया गया।  19 मार्च 2025 को उनका दूसरा परीक्षण हुआ।  दोनों नमूने पॉजिटिव पाए गए।  USADA ने बयान में कहा, 'भारत के सहारनपुर के एथलीट कार्तिक कुमार ने कई प्रतिबंधित पदार्थों के लिए पॉजिटिव परीक्षण के बाद तीन साल के प्रतिबंध को स्वीकार किया है।  हम ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स के लिए आभारी हैं, जो हमें खेल की निष्पक्षता बनाए रखने में मदद करते हैं।'  26 वर्षीय कार्तिक कुमार ने 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में 10,000 मीटर में रजत पदक जीता था।  कार्तिक का तीन साल का निलंबन 10 अप्रैल 2025 से लागू हुआ है, जब उन्हें अस्थायी निलंबन दिया गया था।

Keyword : kartik kumar, usada testing, doping scandal, doping, usada, anti-doping, anti-doping rules, ban