बिहार विधानसभा चुनाव के आज आने वाले परिणाम में छपरा सीट पर सभी की नजरें रहीं। राज्य की 243 सीटों में छपरा सबसे हॉट सीटों में से एक थी। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव इस सीट से चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन आज परिणाम आने पर खेसारी लाल यादव भाजपा की छोटी कुमारी से हार गए।
कुल 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। बीजेपी, आरजेडी और जनसुराज के अलावा भारतीय एकता दल, भारतीय लोक चेतना पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांसी राम) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा चार निर्दलीय भी मैदान में हैं। हालांकि, असली मुकाबला आरजेडी और बीजेपी के बीच ही है, लेकिन जनसुराज भी अपना प्रभाव डाल सकती है।
आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव यहां से बड़ा चेहरा हैं और उनकी साख दांव पर होगी। क्योंकि, पिछले दो चुनाव यहां बीजेपी ने जीते हैं और रणनीति के तहत इस बार उम्मीदवार बदलकर स्थानीय नेता को टिकट दिया है। ऐसे में खेसारी की राह मुश्किल होगी। 2015 और 2020 में यहां करीबी लड़ाई हुई थी। हालांकि, दोनों मौकों पर बीजेपी के सीएन गुप्ता ने आरजेडी के रणधीर कुमार सिंह को मात दी थी। ऐसे में खेसारी को उनकी लोकप्रियता का फायदा मिल सकता है और वह चुनाव जीत सकते हैं।
Keyword : khesari lal yadav bihar assembly elections, chapra khesari lal yadav, khesari lal yadav election result, khesari lal yadav chapra, khesari lal yadav election results, chapra khesari lal yadav aage, khesari lal yadav chapra constituency, khesari lal yadav election result 2025, khesari lal yadav election results 2025, khesari lal yadav chapra update, khesari lal yadav chapra seat results, khesari lal yadav chapra vidhansabha, khesari lal yadav chhapra, khesari chappra election, tejashwi yadav bihar election